फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11340 रुपये में घूमे दक्षिण भारत, ये है आईआरसीटीसी का स्पेशल टूर पैकेज

Sat, 16 Mar 2019 04:06 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
आईआरसीटीसी ने दक्षिण भारत दर्शन के लिए ट्रेन यात्रा का पैकेज जारी किया है। 26 मार्च से छह अप्रैल तक 11 रातों और 12 दिनों की यात्रा कराई जाएगी। प्रति व्यक्ति इसका मूल्य 11340 रुपये है। इसकी बुकिंग ऑनलाइन irctctourism.com पर भी कराई जा सकती है।
विज्ञापन

इस पैकेज में रामेश्वरम, मदुरई (मीनाक्षी मंदिर), त्रिवेंद्रम (पदमनाभम मंदिर), कन्याकुमारी, तिरुचिरापल्ली (रंगनाथस्वामी मंदिर) और रेनूगुण्टा (तिरुपति बालाजी) की दर्शन यात्रा कराई जाएगी। इस ट्रेन में बैठने की सुविधा कानपुर सेंट्रल, वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ और झांसी रेलवे स्टेशन से है।
विज्ञापन

पैकेज में नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी खाना और स्थानीय यात्रा बसों द्वारा और धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था शामिल है। इसके लिए यात्री लखनऊ के गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में जाकर टूर बुकिंग करा सकते हैं। कानपुर के लोग मोबाइल नंबर  9794844559 पर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें