पीएम मोदी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती
- फोटो : गूगल
लोकसभा चुनाव 2019 में यूपी सभी राजनीतिक दलों के लिए बहुत खास है। यूपी में अपनी पैठ बनाने के लिए और चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। भाजपा ने रविवार से विजय संकल्प सभाओं के जरिये अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी। भाजपा के इस दांव ने सपा बसपा और कांग्रेस में हलचल मचा दी है।
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में 26 मार्च तक विजय संकल्प सभाएं आयोजित की जा रही हैं। इन सभाओं में केंद्रीय एवं प्रदेश के मंत्री, राष्ट्रीय स्तर के नेता एवं पदाधिकारी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। रविवार को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के दो लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित विजय संकल्प सभाओं को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित किया।