इटावा में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रदेश में समाजवादी संघर्ष की अगुआ बनकर साम्प्रदायिक ताकतों का मुकाबला करेगी। प्रदेश में गाजियाबाद से लेकर गोरखपुर तक और बांदा से बरेली तक बदलाव की जो बयार बहती दिखाई दे रही है वह प्रसपा के परचम तले अब प्रदेश को नई दिशा देगी।
यह बात प्रसपा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव जमील कुरैशी ने रविवार को पार्टी के चौगुर्जी स्थित कार्यालय पर वार्ता के दौरान कही। जमील कुरैशी ने कहा कि समाजवादी पुरोध मुलायम सिंह यादव ने अथक परिश्रम और सतत संघर्ष के बाद समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। सपा देश, प्रदेश के करोड़ों, शोषितों, पीड़ितों, वंचितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों की उम्मीदों का आधार बनी थी।