फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की नई रणनीति, विरोधी खेमों से कार्यकर्ता जुटाने की तैयारी

Fri, 13 Oct 2017 09:08 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक में सीएम योगी
विज्ञापन
भाजपा अपना कुनबा बढ़ाने के लिए अब विरोधियों के खेमे से कार्यकर्ताओं को अपनी ओर लाने की तैयारी कर रही है। पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने पार्टी की प्रदेश कार्य समिति में यह बात रखी। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए कहा कि हमें इस प्रकार कार्य करना है कि आज का विरोधी कल का हमारा मतदाता बने। इसी तरह कल का मतदाता, परसों हमारा सदस्य और परसों का सदस्य हमारा सक्रिय कार्यकर्ता बने।  इस बीच पता चला है कि निकाय चुनाव की घोषणा के तत्काल बाद कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में बड़ी संख्या में विपक्षी दलों के कई प्रमुख नेताओं को भाजपा में शामिल किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

कानपुर में हुई बैठक में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए कहा कि किसी राजनीतिक दल का आंकलन उसके प्राप्त परिणामों से होता है। कहा कि इस समय निकाय चुनाव चुनौती के रूप में पार्टी के सामने हैं। इसमें बूथ और वार्ड स्तर पर सफलता हासिल करनी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह इसलिए भी जरूरी है कि 2019 में नरेंद्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य पार्टी लेकर चल रही है। ऐसे में यूपी में लोकसभा की इस बार 80 सीटों पर जीत हासिल कर कीर्तिमान बनाना है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में यूपी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्घ विद्वान जॉन रॉल्स की पुस्तक अ थ्योरी ऑफ जस्टिस में लिखी लाइन कोई भी जंजीर उतनी ही मजबूत है जितनी उसकी सबसे कमजोर कड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें