यूपी के कन्नौज जिले में वैश्य व्यापारी चिंतन महासम्मेलन में प्रयागराज से भाजपा सांसद श्यामाचरण गुप्ता जिला कार्यसमिति सदस्य दिनेश गुप्ता को बगावत का पाठ पढ़ा गए। समाज की राजनैतिक भागीदारी की बात कहते हुए उन्होंने दिनेश से कहा कि भाजपा कन्नौज से टिकट दे या न दे आप चुनाव जरूर लड़ना। दिनेश ने भाजपा से लोकसभा टिकट के लिए आवेदन किया है।
सौरिख के आशा देवी बालिका महाविद्यालय में रविवार महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सभी दलों के वैश्य समाज के नेताओं ने शिरकत की। सभी ने समाज के लोगों से एकजुट होकर राजनैतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। प्रयागराज से भाजपा सांसद श्यामाचरण गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज को भी आरक्षण दिया जाए। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो आरक्षण समाप्त कर देना चाहिए।