फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सड़क किनारे खंती में गिरकर बच्चे की डूबने से मौत, दो दिन पहले पिता के साथ बहन के घर आया था

Mon, 15 Jul 2019 08:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सड़क किनारे बने गड्ढे में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा में सोमवार को दोपहर घर से शौच के लिए निकला आठ वर्षीय बच्चा सड़क किनारे पानी से भरी खंती में गिर गया। खंती में पानी भरा होने की वजह से बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की तो उसकी लाश पानी में उतराती मिली।
विज्ञापन


परिजन बच्चे को लेकर बिछिया सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जौनपुर जिले के मड़ियावां गांव निवासी विनोद दो दिन पहले बेटा अर्जुन (8) के साथ अचलगंज थाना क्षेत्र के दरोगाखेड़ा में बेटी रन्नो के घर आया था। सोमवार की दोपहर अर्जुन घर से शौच जाने की बात कहकर निकला था।

कई घंटे बाद तक वह घर नहीं लौटा तो पिता विनोद व बहन रन्नो ने तलाश शुरू की। घर से दो सौ मीटर दूर बरुआखेड़ा मार्ग पर सड़क किनारे पानी भरे खंती में अर्जुन का शव उतराता मिला। परिजन अर्जुन को लेकर बिछिया सीएचसी पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पिता विनोद ने बताया कि सड़क ऊंची करने के लिए पटरी खोदकर छोड़ दी गई थी। बारिश का पानी पटरी में भर गया था। उसी में डूबकर अर्जुन की मौत हो गई। अर्जुन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसका बड़ा भाई करन व छोटा बजरंगी है। अचलगंज थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें