विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से जारी की गई बुकलेट में ताजमहल को स्थान न दिए जाने के मामले में भाजपा के एक सांसद ने ताजमहल की संस्कृति का हवाला देते हुए बड़ा बयान दिया है। जानें क्या है मामला...
भाजपा सांसद अंशुल वर्मा
हरदोई सदर से भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार अब तक लगभग दो करोड़ रुपये ताजमहल के विकास में खर्च कर चुकी है और भविष्य में डेढ़ सौ करोड़ रुपये ताज के आस-पास के क्षेत्र में सुधार को खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ताजमहल एक ऐतिहासिक धरोहर है, लेकिन इसके पीछे की संस्कृति को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
भाजपा सांसद अंशुल वर्मा
भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने कहा कि बेशक ताजमहल एक ऐतिहासिक धरोहर है। इसके रख रखाव की जिम्मेदारी का निर्वहन सरकार करेगी। जिस इमारत को लोग मोहब्बत की निशानी मानते हैं, उसका निर्माण बेगम मुमताज की स्मृति में शाहजहां ने कराया था। उन्होंने कहा कि सरकार ऐतिहासिक इमारतों का सम्मान करती है, लेकिन इस प्रकार की संस्कृति को स्वीकार नहीं किया जा सकता।