हरदोई में गोपीगंज विधानसभा से बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने अपनी ही सरकार की योजना पर सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा कि - अमृत सरोवर, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा जैसी अनेक योजनाएं सिर्फ हाथी के दांत साबित हो रही हैं।
हरदोई जिले में गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश एक बार फिर सरकारी की योजनाओं पर सोशल मीडिया में टिप्पणी करके सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अपना निशाना अमृत सरोवर और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना पर साधा है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा है कि अमृत सरोवर, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा जैसी अनेक योजनाएं सिर्फ हाथी के दांत साबित हो रही हैं। गोपामऊ विधायक की यह टिप्पणी कोई पहली नहीं है। विधायक पूर्व में भी इस तरह की टिप्पणी कर अपनी ही सरकार और अफसरों को कटघरे में खड़ा करते रहे हैं। दो जून की पोस्ट में भी लिख चुके हैं, ‘कैसे बनेंगे अमृत सरोवर??’ कोई भी उच्चाधिकारी वित्तीय मंजूरी देने को सहमत नहीं! अमृत सरोवर के नाम से कोई अतिरिक्त बजट नहीं। भूमि पूजन किए गए तालाबों में काम बंद है।