फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक को जान का खतरा, आईजी से शिकायत, सीएम तक मामला पहुंचाने पर मिल रहीं धमकियां

Sun, 04 Oct 2020 09:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाजपा विधायक भगवती प्रसाद सागर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में कटरी की 3500 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे का मामला उठाने वाले बिल्हौर के भाजपा विधायक भगवती सागर को अपनी जान का खतरा सताने लगा है। उन्होंने इस संबंध में आईजी जोन से शिकायत की है। जल्द ही वह आईजी से मिलकर अपनी बात भी रखेंगे। 
विज्ञापन


कटरी की जमीनों पर अवैध कब्जे को लेकर सबसे बड़ी भूमिका हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान रामदास की है। रामदास पर हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। पता चला है कि जमीन कब्जे का मामला उजागर करने और मुख्यमंत्री के माध्यम से इस पर आदेश करवाने को लेकर विधायक को धमकियां मिल रही हैं।

विधायक सागर ने बताया कि वह एक-दो दिन में आईजी से मिलकर अपनी बात रखेंगे। उनका कहना है कि उन्होंने किसी के खिलाफ नामजद शिकायत नहीं की है। यहां सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे किए जा रहे थे। लोगों से पैसे लेकर उन्हें झांसे में रखकर सरकारी जमीनों को बेचा जा रहा था, जिसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें