उन्नाव से भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के चाचा पर जीआरपी में दर्ज ट्रेन में लूटपाट के मुकदमे में सोमवार को चाचा की पेशी हुई। मुकदमे में 12वां गवाह भी कोर्ट में पेश हुआ। सरकारी वकील ने उसके बयान लिए। लेकिन बचाव पक्ष की पूछताछ पूरी न होने से न्यायाधीश ने 11 जुलाई को अगली पेशी की तारीख तय की।
वहीं भाजपा विधायक की ओर से किशोरी के चाचा के खिलाफ दर्ज कराए गए मानहानि के मुकदमे में कोर्ट ने चाचा को जमानत दी है। किशोरी के चाचा के खिलाफ 1999 में जीआरपी उन्नाव में ट्रेन में लूट व माल बरामद होने का मुकदमा दर्ज हुआ था। सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट स्मृति चौरसिया की कोर्ट में पेशी थी। पुलिस रायबरेली जेल से किशोरी के चाचा को कोर्ट लाई।