ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां फफूंद रेलवे स्टेशन के आउटर पर 11 वीं की छात्रा पूजा यादव पुत्री मोहन सिंह निवासी उमरी की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।
छात्रा की मौत के बाद रेलवे और जीआरपी कर्मियों ने मानवता को शर्मसार करने वाला काम किया। छात्रा की मौत के बाद पीडब्लूआई के कर्मियों ने जीआरपी पुलिस की मौजूदगी में छात्रा के शव को गिट्टी उठाने वाली गैंती से रेलवे ट्रैक से हटाया। कर्मियों की अमानवीय हरकत देख वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया। लोग रेल प्रशासन की निंदा करते नजर आए।