फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में भाजपा विधायक पर खनन अधिकारी को बंधक बनाकर पीटने की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 10 Oct 2018 04:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाजपा विधायक बृजेश प्रजापति
विज्ञापन

यूपी के बांदा जिले में भाजपा विधायक व उसके सहयोगियों द्वारा मंगलवार रात सर्किट हाउस में खनन अधिकारी को बंधक बनाकर लात-घूंसों से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विधायक ने क्षेत्र में प्रति पट्टा 25 लाख रुपये की मांग की है। वहीं विधायक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है और साइकिल से मौरंग ले जाने वालों को थाने में बंद कराने पर खनन अधिकारी को मना करने की बात कही है। 

विज्ञापन

 

ई-रिक्शों में ढोई जा रही बालू की खनिज अधिकारी द्वारा की गई धरपकड़ के मामले को लेकर तिंदवारी भाजपा विधायक बृजेश प्रजापति और उनके समर्थकों तथा जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह का विवाद हो गया। खनिज अधिकारी का आरोप है कि विधायक और उनके समर्थकों ने उनके साथ मारपीट और अभद्रता की। 

विज्ञापन

भाजपा विधायक बृजेश प्रजापति
घटना मंगलवार की शाम की है। मवई रोड स्थित सर्किट हाउस में यह हंगामा उस समय हुआ जब ई-रिक्शा चालक सामूहिक रूप से वहां रुके विधायक से मिलने पहुंचे। उन्होंने शिकायत की कि खनिज अधिकारी ने उनके चालान कर दिए हैं और अवैध बालू ढोने के आरोप में मुकदमे लिखाए जा रहे हैं।

विधायक के प्रतिनिधि मनोज प्रजापति ने विधायक के हवाले से बताया कि रिक्शा चालकों की शिकायत पर खनिज अधिकारी को बातचीत के लिए बुलाया गया था। वहां वार्ता के समय बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक और अन्य लोग मौजूद थे।

खनिज अधिकारी के साथ किसी तरह की मारपीट नहीं की गई। वह झूठे आरोप लगा रहे हैं। वहीं देर रात जिलाधिकारी आवास पर मौजूद खनिज अधिकारी ने फोन पर बताया कि उनके साथ गलत हुआ है। वह रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। जिला खनिज अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने तिंदवारी से भाजपा विधायक बृजेश प्रजापति और उनके प्रतिनिधि पर शहर कोतवाली में मारपीट और प्रति खदान 25 लाख मांगने की रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें