फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के मंत्री ने बबुली कोल के एनकाउंट पर उठाए सवाल, डकैतों के मारे जाने की होगी राज्य स्तरीय जांच

Tue, 17 Sep 2019 08:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
बबुली कोल और लवलेश कोल की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट में कुख्यात डाकू बबुली कोल व डाकू लवलेश के मारे जाने की घटना की मजिस्ट्रेटियल व सीआईडी (राज्यस्तर) जांच होगी। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व संसदीय कार्य मंत्री भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने एनकाउंटर पर पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं जिनका कांग्रेस सरकार के गृहमंत्री बाला बच्चन ने खंडन कर पुलिस टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन


जिले की सीमा से सटे मप्र के धारकुंडी थानाक्षेत्र स्थित लेदरी जंगल में मप्र पुलिस टीम ने रविवार की देर शाम को मुठभेड़ कर छह लाख के इनामी डाकू बबुली कोल व एक लाख 80 हजार के इनामी डाकू लवलेश कोल को मार गिराने का दावा किया था। इसी मामले में डकैतों के बीच फिरौती की रकम के बंटवारे को लेकर गैंगवार होने में दोनों की मौत होने की बात भी कही जा रही है।

 
विज्ञापन

डकैत बबुली कोल और लवलेश कोल - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शाम को डकैतों के परिजनों की मौजूदगी में मझगवां में ही जीजा साले (बबुली- लवलेश) के शव का एक साथ अंतिम संस्कार करा दिया गया। मंगलवार को इस मामले को लेकर मप्र की राजनीति भी गर्मा गई है। यूपी की एसटीएफ व पुलिस पहले से ही इस मामले में खुद को पिछड़ जाने के कारण असमंजस की स्थिति में है। 

मंगलवार को पुलिस हेडक्वार्टर भोपाल से डीजीपी वीके सिंह ने सतना व रींवा रेंज की पुलिस टीम को बधाई दी है। इसके बाद पूरे एनकाउंटर की सीआईडी (राज्यस्तर) जांच कराने की घोषणा की है। सतना कलेक्टर डा.सत्येंद्र सिंह ने दोनों डकैतों के मारे जाने की घटना की मजिस्ट्रेटिजल  जांच कराने के आदेश दिए हैं।

इसके बाद पुलिस की कार्यशैली व एनकांउटर को लेकर राजनीति भी गर्माई। भाजपा के नेता नरोत्तम मिश्रा ने एनकाउंटर पर पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाकर कहा कि यह मुठभेड़ सही नहीं है। जिस पर मप्र सरकार के गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा कि यह आरोप गलत हैं। पुलिस टीम को ट़्वीट कर बधाई देने के बाद गृहमंत्री ने कहा कि इसकी नियमानुसार जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें