कानपुर। प्रदेश सरकार पर अपराध क ो बढ़ावा देने का आरोप लगाकर भाजपाइयों ने तीसरे दिन अलग अलग थानों पर प्रदर्शन किया। सोमवार को कैंट, पनकी, नवाबगंज और कल्याणपुर और जूही थानों का घेराव कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की। पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार और पूर्व महापौर रवींद्र पाटनी ने कहा कि नगर में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। इस बीच भाजपाइयों और पुलिस से कई बार नोकझोंक भी हुई।
सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि अब समय आ गया है जब जनता को सपा और बसपा के चंगुल से छुटकारा दिया जा सके। बीजेपी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि इस शासन में जंगलराज व गुंडाराज की पराकाष्ठा है। नीलिमा कटियार, नीरज चतुर्वेदी ने कहा कि पिछले चार वर्षों में प्रदेश सरकार में सिर्फ जमीनें कब्जाई गईं, और गुंडों बदमाशों को पनाह दी गई। इसी तरह साउथ क्षेत्र में अध्यक्ष अनीता गुप्ता और विवेकशील शुक्ला ने कहा कि सपा के लोग भाजपा की तेजी देख बौखला गए हैं। पदाधिकारियों ने बताया कि जब तक शहर से आपराधिक घटनाएं बंद नहीं हो जाती हैं, तब तक भाजपा का विरोध चलता रहेगा। इस मौके पर अरुण पाठक, कमलावती सिंह, आशा पाल, देव सिंह, सतेंद्र पांडेय, जगदीश तिवारी, दिनेश बाजपेई, दीपक सिंह, राजन शुक्ला, आनंद राजपाल, नीरज सेंगर, मनीष बाजपेई, चंद्र मोहन, वीरेश त्रिपाठी, विकास वाजपेई, राधेश्याम पांडेय, अर्चना आर्या, गायत्री उमराव, राज बल्लभ पांडेय, रत्ना सेंगर, प्रकाशवीर आर्य, सुमित शर्मा, पिंटू ठाकुर, हरीशंकर गुप्ता, नीलम गुप्ता, शैलेंद्र शुक्ला, अमरदीप, अभिनव शुक्ला उर्फ गोलू, शशांक मिश्रा, रवि त्रिपाठी, शशांक मिश्रा, राकेश तिवारी, पंकज गुप्ता और गिरीश बाजपेई आदि मौजूद रहे।