महापौर आदेश गुप्ता को प्रतीक चिन्ह भेंट करते दिनेश गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए उत्तरी दिल्ली के महापौर आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो अपने सिद्धांतो से समझौता नहीं करती है। आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा चाय बेचने वाले को पीएम बना सकती है।
सौरिख कस्बे के आशा देवी बालिका महाविद्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में उत्तरी दिल्ली के महापौर आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करती है। सोमवार की देर शाम हुए इस आयोजन में वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने महापौर आदेश गुप्ता को प्रतीक चिन्ह व शाल उढ़ाकर सम्मानित किया।
महापौर आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा चाय बेचने वालों को पीएम बना सकती है। तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि आदेश गुप्ता ने कन्नौज जनपद का सम्मान बढ़ाया है। भाजपा प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक ने कहा कि भाजपा में सभी वर्गों का सम्मान है।