फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड में कानपुर के SSP ने की बड़ी कार्रवाई

Mon, 21 May 2018 04:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एसएसपी अखिलेश मीणा ने पुलिस कर्मियों को किया निलंबित।
विज्ञापन
जहरीली शराब कांड में कानपुर के एसएसपी अखिलेश मीणा ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने सचेंडी रैकेपुर के पूर्व चौकी इंचार्ज रवि शंकर पांडेय, सिपाही पवन व अंकित को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक रतनकांत पाण्डेय ने कानपुर देहात रुरा चौकी इंचार्ज राजीव कुमार सिंह ,धर्मेन्द्र कुमार,समेत तीन उपनिरीक्षक व चार सिपाहियो को तत्काल प्रभाव सस्पेंड किया। अब तक की यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।  
विज्ञापन


कानपुर में जहरीली शराब कांड के बाद बड़े लेवल पर कार्रवाई शुरू हो गई है। नगर और देहात में 14 मौतों के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है। जहरीली शराब पीने से हालत बिगड़ने के बाद रविवार को हैलट में भर्ती कराए गए विकलांग राकेश ने बताया कि बीते कई दिनों से गांव के ठेके पर मिलने वाली शराब में बहुत बदबू आ रही थी। स्वाद भी देशी शराब के विपरीत अजीब सा लग रहा था। गांव वालों ने ठेकेदार को भी यह बात बताई थी। अच्छी शराब मंगाने के लिए भी कहा लेकिन ठेकेदार वही शराब बेचता रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें