आश्वासन के बाद भी पद नहीं
बकौल अभिनव वाजपेयी, मैं लंबे समय से पार्टी की सेवा में लगा हूं। मुझसे बाद वालों को जगह दी गई, जबकि मुझे वरिष्ठजनों के आश्वासन के बाद भी प्रदेश इकाई में जगह नहीं दी गई। मैं अब पार्टी छोड़ रहा हूं। किसी दूसरी पार्टी में नहीं जाऊंगा। अपना व्यवसाय है, अब वही करूंगा।
भाजपा में किसी भी कार्यकर्ता को बिना काम के नहीं रखा जाता है, जिसको प्रदेश में जिम्मेदारी नहीं मिली है, उसे कहीं और जगह दी जाएगी। भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी में जो पदाधिकारी शामिल किए गए हैं, वह प्रदेश इकाई का फैसला है।- मानवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा