कांग्रेस के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए प्रियंका गांधी फतेहपुर में छह अप्रैल को आ रही हैं। कांग्रेस जिला संगठन ने दो नुक्कड़ सभा और एक महिला संवाद का कार्यक्रम तय किया है। लोकसभा प्रत्याशी राकेश सचान ने बताया कि 6 अप्रैल का कार्यक्रम तय हुआ है।
औंग में महिला संवाद के बाद जहानाबाद और बिंदकी में नुक्कड़ सभा का आयोजन तय किया गया है। प्रियंका चकेरी की ओर से शिवली नदी होते हुए जिले में प्रवेश करेंगी। उनका स्वागत छिवली नदी से देवमई, बकेवर, खजुहा, जोनिहां, सहिली, राधानगर तक होगा। लौटते समय वह मलवा होते हुए चकेरी जाएंगी। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि प्रियंका व उनके एनएसजी का कार्यक्रम आ गया है।