फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बीजेपी नेता की दबंगई, अस्पताल में खुलेआम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़

Thu, 05 Apr 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
भाजपा नेता ने रेडियोलाजिस्ट को मारा थप्पड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला की मेडिकल रिपोर्ट बनवाने के दौरान विवाद होने पर भाजपाइयों ने जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट को तमाचे जड़ दिए। एक्सरे कक्ष के डार्करूम सहायक के साथ भी अभद्रता कर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस रेडियोलॉजिस्ट और डार्करूम सहायक (डीआरए) को शहर कोतवाली ले आई। 
विज्ञापन


यहां भाजपाइयों ने महिला से तहरीर दिलवाई, जिसमें रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है, पर सीओ सिटी ने बिना डीएम की अनुमति के रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। 

अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम बारामऊ दहेलिया निवासी मुन्नी देवी पत्नी मुन्नूलाल के साथ मंगलवार को गांव में मारपीट हो गई थी। बुधवार को वह मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंची। मुन्नी देवी के साथ पति मुन्नूलाल और देवर छोटेलाल थे। छोटेलाल का आरोप है कि सुबह 10 बजे भाभी का एक्सरे हो गया था। 
विज्ञापन


रिपोर्ट दो बजे देने की बात कही गई थी। दो बजे भी रिपोर्ट नहीं मिली तो डार्करूम सहायक अरुण कुमार ने कहा कि मेडिकल में कोई चोट नहीं आई है। आरोप है कि अरुण ने छोटेलाल से कहा कि रीढ़ की हड्डी टूटी दिखा देंगे और बदले में 15 हजार रुपये रेडियोलॉजिस्ट को व पांच हजार रुपये उसे देने होंगे। 

मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
छोटेलाल ने यह बात भाजपा जिला महामंत्री रामचंद्र राजपूत को फोन पर बताई। रामचंद्र उस वक्त नारायण धाम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, बावन ब्लाक प्रमुख समीर सिंह, टड़ियावां के पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश सिंह, भाजपा के मिलेनियम वोटर अभियान के जिला संयोजक रहे आकाश सिंह आदि के साथ थे। 

ये सभी जिला अस्पताल पहुंचे और एक्सरे विभाग में हंगामा शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आकाश सिंह ने रेडियोलॉजिस्ट डॉ. इंद्र सिंह के तमाचा जड़ दिया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र ने भी डार्करूम सहायक अरुण कुमार को पकड़ लिया। रेडियोलॉजिस्ट और डार्करूम सहायक को कमरे में बंद कर अभद्रता की गई। 

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री भी एक्सरे विभाग में ही मौजूद थे। जानकारी पाकर शहर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची। रेडियोलॉजिस्ट और डार्कयम सहायक को भाजपाइयों से बचाते हुए शहर कोतवाली लाया गया। खबर लिखे जाने तक रेडियोलॉजिस्ट और डार्करूम सहायक शहर कोतवाली में ही थे। अधिकारी विवाद निपटाने के प्रयास में हैं। 

भाजपा पदाधिकारी उनके पास आए थे। शहर कोतवाल को तहरीर लेने के निर्देश दिए गए हैं। रेडियोलॉजिस्ट चाहें तो वह भी तहरीर दे सकते हैं। सीएमओ को पूरे मामले की जांच कर तीन दिन के अंदर आख्या देने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

डार्करूम सहायक को पकड़े हुए पूर्व बीजेपी अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
एक्सरे विभाग में तैनात डीआरए और एक्सरे टेक्नीशियन का तबादला किसी सीएचसी में करने का निर्णय लिया है। शासन को डॉ. इंद्र सिंह की जगह यहां किसी दूसरे रेडियोलॉजिस्ट को संबद्ध करने को लिखा जा रहा है।

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा कि वह बाहर हैं। प्रकरण सिर्फ फोन पर ही पता चला है। वापस आकर जानकारी करने के बाद उचित कार्रवाई करेंगे।

सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई होने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। रेडियोलॉजिस्ट को कोतवाली ले जाए जाने की जानकारी नहीं है। डार्करूम सहायक को कोतवाली ले जाया गया है।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें