फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्यु सुंदरी की शरण में पहुंचे ये भाजपा नेता

Wed, 01 Feb 2017 01:38 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीमा परिहार से आशीर्वाद लेते रमेश दिवाकर
विज्ञापन
औरैया से भाजपा प्रत्याशी रमेश दिवाकर पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार की शरण में  आशीर्वाद लेने पहुंचे। ये फोटो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गई और लोगों में चर्चा का विषय बन गई। भाजपा नेता बोले वोट मांगने के दौरान मुलाकात में उन्होंने उनसे मदद मांगी। 
विज्ञापन


पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार से आशीर्वाद लेते हुए भाजपा प्रत्याशी रमेश दिवाकर की फोटो पर लोगों के अलग-अलग तर्क हैं। कुछ इसे रुटीन का बता रहे तो कई लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। बता दें कि सीमा परिहार अपने आपराधिक मामलों में जमानत पर कई सालों से बाहर हैं। कलर्स चैनल में प्रसारित होने वाले बिग बॉस में भी भाग ले चुकी हैं। इस संबंध में भाजपा प्रत्याशी रमेश दिवाकर ने बताया कि वह वोट मांग रहे थे। तभी सीमा परिहार से बाजार में मुलाकात हुई। उन्होंने उनसे भी समर्थन और मदद की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें