फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भाजपा नेता ने की आत्महत्या, पूछताछ में घरेलू कलह की बात आई सामने

Fri, 19 Jun 2020 01:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल महामंत्री सोम कुमार (26) ने आत्महत्या कर ली है। गुरुवार शाम मुरे कंपनी पुल के नीचे कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर  मालगाड़ी से कटकर जान सोम कुमार ने जान दे दी। जीआरपी इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि पूछताछ में घरेलू कलह की बात सामने आई है।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाबूपुरवा कॉलोनी निवासी सोम कुमार भाजपा के बाबूपुरवा मंडल के अध्यक्ष मनोज पंत की गिफ्ट की दुकान पर काम करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब चार बजे वह अपनी बाइक से पुल के नीचे आए।

किनारे अपनी बाइक खड़ी कर दी और मालगाड़ी के आते ही पटरी पर लेट गए। जब तक लोग उन्हें बचाने की कोशिश करते तब तक ट्रेन करीब आ गई। जीआरपी ने उनके मोबाइल फोन व दस्तावेज जांचने के बाद परिजनों को सूचना दी। सोम कुमार के पिता सुरेश चंद्र, मां सुमन और भाई हर्षित के साथ मनोज पंत ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें