भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेता व विचारक केएन गोविंदाचार्य ने कहा कि कोरोना काल में बहुत लोगों को घाटा हुआ है, सिर्फ कुछ को ही फायदा हुआ है। इसमेें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी प्रमुख है। अमीरों की आर्थिक वृद्धि हुई है, जबकि गरीबों की अवनति देखी गई है।
इस व्यवस्था को बदलने की आवश्यकता है। यह स्थिति तब बदलेगी जब लोगों को रोजगार मिलेगा। देश मशीनीकरण से नहीं रोजगार देने से बढ़ेगा। वे शनिवार को बिठूर में आयोजित भारत विकास संगम की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के अवसर पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि हमें गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को लेकर भारत विकास मंच का गठन किया गया है। यह राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहा है। इसके तहत गांवों को बगैर सरकारी मदद के आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जाता है।