फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता का ओवैसी पर हमला, बोले रहते देश में हैं पर बात विदेश की करते हैं

Mon, 06 Jan 2020 04:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश महामंत्री व एमएलसी विद्यासागर सोनकर नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के साथ ही देश में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) को लागू किए जाने के सवाल को टाल गए। गृहमंत्री अमित शाह के सदन में ओवैसी से एनआरसी को लागू करने की बात कहने पर प्रदेश महामंत्री ने इसे सही ठहराया।
विज्ञापन


कहा कि सांसद ओवैसी रहते व खाते देश की हैं, लेकिन बात विदेश की करते हैं। देश में रहना है तो यहां के विधान व संविधान को मानना पड़ेगा। यह बातें उन्होंने लखनऊ जाते समय नवाबगंज पक्षी विहार में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।  उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के रास्ते पर चल रहे हैं। गांधीजी ने कहा था कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू और सिख हर नजरिए से भारत आ सकते हैं।

 
विज्ञापन

उन्होंने विपक्ष पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि विपक्ष को पड़ोसी देशों से आए अल्पसंख्यकों की कोई चिंता ही नहीं है। कहा कि विपक्षियों को पड़ोसी देशों से आए शरणार्थियों से मुलाकात करनी चाहिए थी। असम में एनआरसी फेल होने के सवाल पर कहा कि फैसला केंद्र सरकार का है। इसमें अगर कोई राज्य आपत्ति करता है तो यह उसी तरह होगा जैसे प्रदेश का सीएम कोई फैसला ले और गांव का प्रधान उसका विरोध करे।

उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी धर्म के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। इस दौरान सपा सरकार के पूर्व लैकपैड चेयरमैन कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, मोहान विधायक बृजेश रावत,जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत, दिनेश गुप्ता, कौसर, बल्ली व मोहित सिंह भी मौजूद रहे। इससे पूर्व शुक्लागंज से लखनऊ वापस जाते समय प्रदेश महामंत्री का पूर्व सदस्य जिला पंचायत बालेंद्र प्रताप सिंह ने समर्थकों के साथ शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार में स्वागत किया।

इससे उनके भाजपा में जाने की चर्चा होेने पर, उन्होंने कहा कि वह मित्रवत कार्यक्रम कर रहे हैं। पूर्व की मुलाकात में प्रदेश महामंत्री ने नवाबगंज में रुककर मिलने की बात कही थी। पुरवा नगर के ऋषिकुल विद्या पीठ विद्यालय में हुई बैठक में संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख अशोक दुबे ने बताया कि सीएए को लेकर फैलाई जा रही अफ वाहें गलत हैं। कहा कि सीएए के समर्थन आगामी 11 जनवरी को जिला मुख्यालय पर रैली की जाएगी। सह जिला संघचालक रणेंद्र सिंह, हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी, विनय द्विवेदी, डा. रजनीश वर्मा, विनय, कपिल त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें