कानपुर के नौबस्ता इलाके (कोयला नगर) में रहने वाले भाजपा नेता पर दुष्कर्म के मामले में शिकंजा कस सकता है। पुलिस ने चार्जशीट लगाने के बाद दोबारा विवेचना करने की रिपोर्ट कोर्ट में भेजी है। पहले पुलिस ने भाजपा नेता को चार्जशीट में क्लीन चिट दे दी थी। मामला चांदपुर थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म से संबंधित है।
बता दें कि किशोरी पांच अगस्त को लापता हो गई थी। मामले में आठ अगस्त को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। करीब एक माह बाद किशोरी बकेवर हाईवे से बरामद हुई। पीड़िता ने पुलिस के सामने आरोपी के पक्ष में बयान दर्ज कराए थे। उसके बाद कोर्ट में अंशुमान यादव और बीजेपी नेता अवधेश मिश्रा के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था।