फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में विवाहिता की मौत में लापरवाही पर चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, कोर्ट में किया था अंतरजातीय विवाह

Fri, 03 Jan 2020 12:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा में आठ महीने पहले अंतरजातीय कोर्ट मैरिज करने वाली लुधपुरा निवासी विवाहिता की सैफई पीजीआई में मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। सूचना के बाद भी लापरवाही बरतने पर जसवंतनगर चौकी इंचार्ज को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


पड़ाव मंडी होमगंज निवासी अनुज मिश्रा की 24 वर्षीय पुत्री सौम्या मिश्रा ने आठ माह पहले परिजनों की मर्जी के खिलाफ लधुपुरा के अध्यापक दीपक जाटव से कोर्ट मैरिज की थी। सौम्या के पिता अनुज मिश्रा ने 17 जून को अपहरण का मामला दर्ज कराया था। दोनों के बालिग होने के कारण पुलिस ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की थी।

 
विज्ञापन

उसके बाद सौम्या और उसके पति दीपक ने उच्च न्यायालय में भी याचिका दायर की थी। बुधवार को दिन में सौम्या की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसपर उसको ससुराल वालों ने सैफई पीजीआई में भर्ती कराया। वहां शाम को इलाज के दौरान सौम्या ने दम तोड़ दिया।

बृहस्पतिवार सुबह सौम्या के मायके वालों ने सैफई पहुंचकर लड़के पक्ष के लोगों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाकर पुलिस से मौखिक शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी संतोष कुमार ने लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी इंचार्ज राजेश यादव को लाइन हाजिर कर दिया।

सौम्या के परिजनों ने जिलाधिकारी से बातचीत की और पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराने की मांग की। जिलाधिकारी के निर्देश पर पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें