फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

....तो डिम्पल का गढ़ सेंधने की तैयारी में है भाजपा,यहां हुई गुपचुप बैठक

Wed, 25 Oct 2017 11:24 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
सपा सांसद डिंपल यादव के गढ़ को भेदने के लिए भाजपा कन्नौज निकाय चुनाव की रणनीति कानपुर में चुपके से बना रही है। रविवार को यहां विजय इंटरनेशनल होटल में हुई पार्टी पदाधिकारियों की बैठक वहां की तीन नगर पालिकाओं और तीन नगर पंचायतों के लिए सही उम्मीदवार के चयन पर चर्चा हुई। 
 
विज्ञापन

प्रमुख पदाधिकारियों की एक कमेटी तय की है

2 of 5
डेमो
पार्टी की प्रदेश इकाई ने निकाय चुनाव में सही प्रत्याशी का चयन करने के लिए प्रमुख पदाधिकारियों की एक कमेटी तय की है। इस कमेटी को यह जिम्मेदारी मिली है कि पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सही उम्मीदवार के चयन करे।

 
विज्ञापन

भाजपा को पहले से ज्यादा मजबूत बनाने का निर्देश दिया गया है

3 of 5
डेमो
​इसके लिए कई दौर की बैठक तय की गई है। इसी के तहत प्रदेश इकाई ने कानपुर, इटावा, कन्नौज जैसै जनपदों में भाजपा को पहले से ज्यादा मजबूत बनाने का निर्देश दिया गया है। इसी के तहत कमेटी प्रत्याशियों का चयन बिना किसी हंगामे के सोच विचारकर करना चाहती है।

करीब दो घंटे तक विचार विमर्श चला

4 of 5
डेमो
रविवार दोपहर में कन्नौज भाजपा इकाई के निकाय चुनाव प्रभारी डा. दिवाकर शर्मा, जिला प्रभारी दिनेश राय, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के अलावा प्रदेश सरकार की मंत्री और क्षेत्रीय (छिबरामऊ) विधायक अर्चना पाण्डेय के बीच करीब दो घंटे तक विचार विमर्श चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुपचुप बैठक का पता करते हुए स्थानीय दावेदार यहां आ धमके

5 of 5
डेमो
इस बीच पदाधिकारियों की गुपचुप बैठक का पता करते हुए स्थानीय दावेदार यहां आ धमके। पता चला है कि कन्नौज तीनों नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए 30 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। पदाधिकारियों की तरफ से संकेत दिए गए हैं 23 को भी आवेदन लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें