फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को प्रचण्ड बहुमत, सपा-कांग्रेस और बसपा के फेर से बाहर हुआ उत्तर प्रदेशः केशव प्रसाद

Sat, 11 Mar 2017 10:29 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी को प्रचण्ड बहुमत मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की जनता सपा-कांग्रेस और बसपा के फेर से बाहर हो चुकी है। यह कहना है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का। मौर्य ने कहा कि विरोधियों ने लगातार भाजपा के खिलाफ हवा उड़ाने की कोशिश की थी लेकिन सफल नहीं हो पाये। पीएम मोदी की वजह से भाजपा जीती है। मैं सभी को बधाई देता हूं।
विज्ञापन

कानपुर की दस विधान सभा सीटों में सभी में फिलहाल भाजपा ही आगे चल रही है। ऐसा माना जा रहा था कि किदवई नगर सीट से कांग्रेस से विधायक रहे अजय कपूर जो कि सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी हैं उन्हें जीत मिल सकती है लेकिन काउंटिंग के मौजूदा रुझान को देखते हुए इसी सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश त्रिवेदी को बढ़त मिलती दिख रही है। इसके अलावा कानपुर से कैंट से भाजपा प्रत्याशी रघुनंदन सिंह भदौरिया, सलिल विश्नोई भी आगे चल रहे हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें