रूझानों में बीजेपी को जैसे-जैसे बढ़त मिलती जा रही है वैसे-वैसे भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कानपुर कार्यालय में अभी से ही जश्न का माहौल देखा जा रहा है। लड्डू मंगवाये जा रहे हैं। यहां गली से लेकर चौराहों तक ‘मोदी’-‘मोदी’ के नारे लग रहे हैं। यही हाल उन्नाव, फर्रुखाबाद, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, कानपुर देहात, महोबा, कन्नौज, इटावा में बने भाजपा कार्यालयों का भी है। भाजपा सपा-कांग्रेस गठबंधन से काफी आगे चल रही है। यूपी में बीजेपी की सरकार बनने की खुशी से पार्टी कार्यकर्ता फूले नहीं समा रहे हैं। यूपी में ये बीजेपी की सबसे बड़ी जीत हो सकती है। यहां केवल और केवल नरेंद्र मोदी फैक्टर का जादू चला है।