शिक्षाविद शिवराज सिंह के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
बीजेपी सरकार सभी जातियों और वर्गों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक आधार पर आरक्षण दिए जाने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। सरकार के इस फैसले की चारो ओर प्रशंसा हो रही है। ये बातें सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरदोई जिले में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद कहीं।
विधायक आशीष सिंह आशू के पिता व शिक्षाविद् शिवराज सिंह के निधन के चलते बुधवार को उनके ग्राम देवमनपुर स्थित आवास पर शांति पाठ का आयोजन किया गया था। शांतिपाठ में भाग लेने के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। अधिकारियों के साथ बैठक की।