फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह की जनसभा के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत

Thu, 10 Nov 2016 11:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो)
विज्ञापन
तिर्वा के डीएन इंटर कालेज के छात्रावास मैदान पर 13 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की होने वाली जनसभा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पूरे कस्बे को भाजपा कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग और कटआउट से पाट दिया है। जनसभा को सफल बनाने के लिए कई वाहनों से लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार भी शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष की होने जा रही जनसभा को लेकर भाजपा से टिकट के दावेदारों को भीड़ जुटाने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। इनमें तिर्वा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के कार्यकर्ताओंं जिम्मेदारियां दी गई हैं। मंडल व विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों को जिले के प्रत्येक बूथों से सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ताओं व समर्थकों को लाने की जिम्मेदारियां दी गई हैं। उधर राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा को लेकर भाजपा के बड़े नेता स्थानीय मुद्दों की भी तलाश रहे हैं। इन मुद्दों के जरिए ही जनसभा के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी पर हमला बोला जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें