भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की कानपुर में हुई बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई है। 12 सितंबर को यहां प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी (पीएसआईटी) में होने वाली प्रदेश कार्य समिति की बैठक में भी इस रणनीति पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
इसके तहत सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ विधायकों को भी जीत दिलाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुधवार शाम सवा पांंच बजे यहां स्थित होटल विजय इंटरकांटिनेंटल में शुरू हुई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की अभी तक की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाना पार्टी की प्राथमिकता है। निकाय चुनाव में यह प्रचार का अहम हिस्सा होगा।
केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों पर की गई चर्चा
बैठक में मौजूद भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से अभी तक किए गए कार्यों पर भी चर्चा की गई, जिसमें भाजपा के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती के तहत 25 दिनों तक पूरे प्रदेश में चलाए गए कार्यक्रमों का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया। जगह-जगह आयोजित मैराथन दौड़ का भी जिक्र विशेष रूप से किया गया। इसके अलावा केंद्र सरकार की तरफ से शुरू की गई स्वच्छता ही सेवा अभियान को भी विषय के रूप में बैठक में रखा गया।
पिछले दिनों देश भर में इस सेवा का शुभारंभ कानपुर से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था। इस बात को भी प्रमुखता से रखा गया। बैठक का विषय प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने रखा। उन्होंने बताया कि स्वच्छता ही सेवा, संगठन स्तर पर अभी तक किए गए कार्य और निकाय चुनाव में पार्टी की भूमिका कैसी होगी, बैठक के मुख्य विषय है। प. दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती पर किए गए अभी तक के कार्यों की समीक्षा भी इस मौके पर की गई।
प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार पर नियंत्रण लगा दियाः महेंद्र नाथ पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
इस बैठक में करीब 68 पदाधिकारियों को शामिल होना था, जिसमें छह नहीं आए। कुछ 62 पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के आधार पर भाजपा को निकाय चुनाव में भी जीत हासिल होगी। जिस तरह से नोटबंदी के फैसले को देश और प्रदेश की जनता ने हाथों हाथ लिया, उसी तरह सरकार के बाकी फैसलों का जनता में स्वागत किया गया है। सरकार व्यापारियों, उद्यमियों, कारोबारियाें और आम जनता सभी का ध्यान रखकर चल रही है।
महेंद्र नाथ पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष भाजपा प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार पर नियंत्रण लगा दिया है। बेईमानों का बोलबाला खत्म हो गया है। इसकी हर जगह सराहना की जा रही है। संगठन और सरकार के माध्यम से जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो, इस पर गंभीरता से काम किया जा रहा है। जिस तरह से विधानसभा चुनाव में भाजपा को लोगों ने ऊपर उठाया, उसी तरह से निकाय चुनाव में भी परिणाम आएंगे। स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष, परिवहन मंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने छह घंटे 40 मिनट कानपुर शहर में रहेंगे। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर गुरुवार सुबह 10:25 बजे पीएसआईटी कॉलेज भौती में बने हेलीपेड पर उतरेगा। सुबह 10: 30 से शाम पांच बजे तक मुख्यमंत्री पीएसआईटी कालेज में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री शाम पांच बजकर पांच मिनट पर पीएसआईटी से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।