यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा से मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट न मिल पाने की स्थिति अब तक साफ नहीं हो पाई थी। शुक्रवार को केशव प्रसाद मौर्य ने इस मामले पर पड़ा पर्दा भी उठा दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि पार्टी में मुस्लिम प्रत्याशी जिताऊ नहीं थे इसलिए उन्हें टिकट नहीं दिए गए। विधानसभा चुनावों में एक भी मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट न देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करती है।
उन्होंने सपा, बसपा को गुंडागर्दी और अराजकता वाली सरकार बताया। जाटों की भाजपा से नाराजगी के सवाल पर कहा कि जाट, अति पिछड़ा, पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग सभी भाजपा के साथ हैं। भाजपा इस बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।