फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तिरंगा अभियान की कार्यशालाओं के लिए भाजपा ने तय किया वक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। घर-घर तिरंगा अभियान के लिए भाजपा की क्षेत्रीय इकाई पांच और छह अगस्त को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 17 जिलों में कार्यशालाएं आयोजित करेगी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए जिलेवार वक्ता तय किए गए हैं। यह जानकारी सोमवार को पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय नाैबस्ता में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने दी।
विज्ञापन



कानपुर उत्तर व दक्षिण के वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, ग्रामीण के राधेश्याम पांडे, देहात के अशोक राजपूत, औरैया के आनंद सिंह, इटावा की कमलावती सिंह, फतेहपुर की रंजना उपाध्याय, कन्नौज के प्रकाश पाल रहेंगे। इसके अलावा फर्रुखाबाद के शिव महेश दुबे, बांदा के राम किशोर साहू, महोबा के संजीव श्रृंगऋषि, झांसी के संत विलास शिवहरे, ललितपुर के संजीव उपाध्याय, चित्रकूट के अनिल यादव, हमीरपुर के देवेश कोरी और अशोक जाटव को जालौन का वक्ता चुना गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें