फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कोर कमेटी ने एजेंडे पर की चर्चा

Sun, 10 Jul 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /कानपुर
विज्ञापन
शनिवार रात कानपुर पहुंचे सर संघचालक मोहन भागवत। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत के शनिवार रात को शहर पहुंचने पर प्रांत प्रचारकों की वार्षिक बैठक का शुभारंभ हो गया। सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी के साथ पहुंचे भागवत ने रात में बिठूर स्थित महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कालेज परिसर में संघ की कोर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। 
विज्ञापन


बैठक का एजेंडा संघ के बौद्घिक प्रमुख स्वांत रंजन ने संघ प्रमुख के सामने रखा। जिसमें 16 जुलाई तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा शामिल है। कोर कमेटी की बैठक से  पहले देश के विभिन्न प्रांतों से आए प्रचारकों ने संघ प्रमुख का अभिवादन किया। सूत्रों के अनुसार बैठक में प्रचारकों के प्रशिक्षण वर्ग और किन विषयों पर बोधन होना है, इसकी भी जानकारी दी गई। साथ ही किस दिन क्या क्या होना है, उसका विवरण भी प्रस्तुत किया गया। पता चला है कि रविवार की सुबह ध्वज प्रणाम के साथ कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।

सबसे पहले शाखा लगेगी, फिर बैठकों और वर्ग का दौर शुरू होगा। सुबह से देर शाम तक कार्यक्रम चलेंगे। इस दौरान किसी को भी बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी। कार्यक्रम में जो पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं, उसमें सर कार्यवाह भैयाजी जोशी,  सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सह सर कार्यवाह भगैयाजी, क्षेत्र प्रमुख प्रो डीपी सिंह सहित 150 प्रांत प्रचारक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें