रज्जू महाराज के साथ महेंद्रनाथ पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद राजनारायण बुधौलिया ने भाजपा की लाइन में लगे तमाम टिकट के दावेदारों के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। राजनारायण बुधौलिया उर्फ रज्जू महाराज के भाजपा में आने से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
रज्जू महाराज ने भाजपा की सदस्यता लेते ही टिकट की दावेदारी भी ठोंक दी है। गौरतलब है कि हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय क्षेत्र से भाजपा में लोकसभा के टिकट के लिए सबसे लंबी सूची थी। अब टिकट मांगने वालों में रज्जू महाराज का सूची में एक और नाम जुड़ गया है। उनके भाजपा में आने से अन्य टिकट के दावेदारों की बेचैनी बढ़ गई है।