लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा फूंक फूंक कर अपने कदम रख रही है। यूपी की वीआईपी सीटों में शुमार कानपुर से जोशी का पत्ता कटने के बाद भाजपा ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी थी। भाजपा ने मंगलवार शाम को यूपी की आठ सीटाें पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद कांग्रेस और सपा-बसपा को चौंका कर रख दिया है।
कानपुर नगर और देहात सीट पर लंबे समय से भाजपा प्रत्याशियाें को लेकर हलचल मची थी जिसे भाजपा ने सोमवार शाम होते होते बिलकुल साफ कर दिया। कानपुर सीट से भाजपा सांसद मुरली मनोहर जोशी का टिकट कटने के बाद चर्चा में रहे आधा दर्जन से अधिक दावेदार किनारे लग चुके हैं।