फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमित के प्रचार करने में तीन वाहनों से झंडा उतारे

विज्ञापन
अकबरपुर माती रोड़ प्रत्याशी की गाड़ी से झंड़ा उतरवाती पुलिस। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर ओवरब्रिज चौराहे पर पुलिस ने आचार संहिता का उल्लंघन करने व बिना मास्क के निकलने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया। इसमें बिना अनुमति के प्रचार कर रहे भाजपा समेत तीन दलों के जिला पंचायत प्रत्याशियों के वाहनों से झंडा उतारकर जब्त किए गए। साथ ही एफआईआर की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए पुलिस सड़क पर उतर आई है। शुक्रवार को अकबरपुर में ओवर ब्रिज चौराहे पर पुलिस ने सघन चेकिंग की। खासतौर पर राजनीतिक दलों का झंडा लगाकर निकलने वाले वाहन रोके गए। बारा जिला पंचायत से भाजपा प्रत्याशी गाड़ी लेकर निकलीं। उन्हें माती रोड पर रोक लिया गया। पुलिस ने प्रचार करने की अनुमति मांगी। अनुमति पत्र न दिखा पाने पर पार्टी का झंडा उतार लिया। सपा व बसपा से जुड़े लोग भी बिना अनुमित के प्रचार करते रोके गए।
उनके झंडे जब्त कर बिना अनुमति प्रचार करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पुलिस ने सभी प्रचार वाहनों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोगों को बैठाने के लिए कहा। साथ ही बिना मास्क के निकलने पर कार्रवाई करने की बात कही। बिना मास्क के घूमने वालों को रोककर पुलिस जुर्माना वसूला। कुल 30 लोगों से सौ-सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रत्याशियों ने अनुमति लेकर ही निकलने की बात कही तो चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें