बिठूर महोत्सव के आखिरी दिन शनिवार को बॉलीवुड सिंगर गोपाल एम तिवारी के लाइव म्यूजिकल कन्सर्ट और ब्रज की होली पर शहरवासी जमकर झूमे। गोपाल ने सैयारा तू तो बदला नहीं मौसम जरा रूठा हुआ है, एक हसीना थी एक दीवाना था, ये दिल दीवाना है ये दिल, खामोशियां तेरी मेरी..., जैसे गाने गाकर सबको झुमाया।
महोत्सव में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने बिठूर के पत्थर घाट पर गंगा पूजन किया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ दीक्षा जैन और अन्य प्रशासनिक अफसरों ने गंगा आरती की। विधानसभा अध्यक्ष ने महोत्सव में प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विजेताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।