फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू: जालौन में मोर, कौवे व कबूतर मृत मिले, बढ़ी सतर्कता

Mon, 25 Jan 2021 01:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
जालौन में बर्ड फ्लू की दहशत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले में आटा थाना क्षेत्र के ग्राम सन्दी में पांच राष्ट्रीय पक्षी मोर, चार कबूतर व चार कौवे मृत मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पहले मृत पक्षियों को जमीन में दफना दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मृत पक्षियों के मिलने की खबर पशु चिकित्सा अधिकारी रविंद्र कुमार व वन विभाग की टीम को दी।
विज्ञापन


मौके पर दोनों टीमों ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृत पक्षियों से नमूने लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार रात करन सिंह की बगिया में तीन मोर मृत मिले। इससे गांव में बर्ड फ्लू को लेकर दहशत का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने कुछ दूरी पर जाकर देखा तो तीन कौवे मृत मिले। टीम ने मौके पर पहुंच कर मृत पक्षियों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें