फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2420 का इलाज, बनाए गए 210 गोल्डनकार्ड

विज्ञापन
आटा पीएचसी में मौजूद डॉक्टर और बच्चे। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। जिले में रविवार को 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। इसमें कुल 2420 मरीजों की जांच कर उन्हें सलाह के साथ दवाइयां भी दी गई। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के तहत 210 गोल्डनकार्ड भी बनाए गए। एसीएमओ डॉ एसडी चौधरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने उरगांव, हरीपुरा, शहजादपुरा स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान बालिका दिवस से संबंधित कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

रामपुरा संवाद के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगम्मनपुर, पतराही एवं नावर व नरौल में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें जगम्मनपुर में 58, पतराही में 38, नावर में 38, नरौल में 30 मरीजों की जांच कर इलाज किया गया। आटा संवाद के अनुसार, परासन व आटा केंद्र पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 177 मरीजो ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर और दवाइयां लीं।
डॉ संजीव वर्मा ने बताया कि मेले में 104 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इनमें 55 महिला और 40 पुरुष थे। इन्हें दवाएं भी दी गईं। परासन में 73 मरीज देखे गए। प्रभारी डॉ नरेंद्र बुधौलिया ने बताया कि मेले में 15 शुगर व 20 सर्दी -जुकाम, 30 आँख, कान व आठ चर्मरोग के मरीज आए। आयुष्मान भारत के डीपीसी डॉ आशीष ने बताया कि आटा में 11 व परासन में 34 गोल्डन कार्ड बनाए गए है। इस दौरान डॉ अजय, डॉ राहुल प्रताप, डॉ अंचित शुक्ला,डॉ दिव्या त्यागी, डॉ वैशाली, डॉ विशाल सचान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें