फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू की दहशत, बच्चे घरों में कैद, चिड़ियाघर के आसपास रहने वाले लोगों ने घर से निकलना किया कम

Mon, 11 Jan 2021 10:41 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू की दस्तक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर प्राणि उद्यान में बर्ड फ्लू की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल है। चिड़ियाघर के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों ने एहतियातन अपने घरों से बच्चों के निकलने पर पाबंदी लगा दी है। वहीं दूसरी ओर रविवार को दुकानों में भी सन्नाटा देखने को मिला।
विज्ञापन


दुकानदारों ने बताया कि आम दिनों की अपेक्षा 30 प्रतिशत से कम की दुकानदारी रही। सुबह जरूर लोग रोजमर्रा का सामान लेने निकले लेकिन दोपहर होते ही ग्राहक नजर नहीं आ रहे थे। यहीं नहीं आजाद नगर, मैनावती मार्ग, नवाबगंज, विष्णुपुरी, विकास नगर आदि इलाकों में लोग घरों से बाहर आने से भी बचते रहे। इलाकाई लोगों का कहना है कि प्रशासन इसको लेकर कोई सख्त गाइडलाइन जारी कर दे तो अच्छा रहेगा। 

चोरी छिपे बिका चिकन और अंडा
फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन ने चिड़ियाघर के आसपास 10 किलोमीटर के दायरे में मुर्गे और अंडे की बिक्री या उससे संबंधित उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी थी। फिर भी रविवार को कई जगहों पर चोरी छिपे बिक्री होती रही। विकास नगर से मकड़ीखेड़ा जाने वाले तिराहे पर एक चिकन कारोबारी फुटपाथ पर बिरयानी और मुर्गे से बने अन्य उत्पाद बेचता कैमरे में कैद हुआ। वहीं कंपनी बाग चौराहे और रैना मार्केट में खुलेआम ठेलों पर अंडे बिकते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें