फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उन्नाव में मृत मिलीं बतखों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, अलर्ट

Thu, 21 Jan 2021 02:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। एक सप्ताह पूर्व मृत मिलीं बतखों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। बताते चलें कि उन्नाव जिले में हड़हा बाजार के पास स्थित तालाब में आठ बतख मरी मिली थीं। बर्ड फ्लू की आशंका से लोगों में दहशत फैल गई थी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पशु चिकित्सकों की टीम पहुंची और मृत बतखों का पोस्टमार्टम कराकर जमीन में दफना दिया था। वहीं तालाब के आसपास मौजूद 10 बतख बीमार मिलने पर उनका सैंपल बरेली भेजा गया था। गुरुवार को आई रिपोर्ट में तीन बतखों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। 

बतखों की मौत के बाद तालाब से दूर रहने की हिदायत दी गई थी। पशु चिकित्सकों समेत सीवीओ मौके पर पहुंचे। बाकी बची बतखों को मारा जाएगा। यह मामला अचलगंज थानाक्षेत्र के हड़हा गांव का है। एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स को भी मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें