इस एक्टर की 2 फिल्में एक ही दिन हो रहीं रिलीज, जानिए Bioscopewala और Pagalpanti फिल्मों के बारे में
Sat, 05 May 2018 07:51 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सार
25 मई को रिलीज हो रहीं शहर के सुमित सरकार की दो फिल्में
- 'बायस्कोपवाला' और पागलपंती फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे सुमित
- रियल लाइफ एयर इंटेलिजेंस ऑफिसर हैं सुमित सरकार, मुंबई सीएसआई एयरपोर्ट पर हैं तैनात
- इससे पहले 2012 में रिलीज हुई अब्बास मस्तान की फिल्म प्लेयर्स में कर चुके हैं काम
विज्ञापन
1 of 4
सुमित सरकार 2012 में रिलीज हुई अब्बास मस्तान की फिल्म ‘प्लेयर्स’ में कर चुके हैं काम
कानपुर शहर के सुमित सरकार की दो फिल्में इसी महीने बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही हैं। दोनों फिल्मों में सुमित ने अहम किरदार निभाए हैं। रबीन्द्रनाथ टैगोर की कहानी काबुलीवाला पर आधारित फिल्म बायस्कोपवाला 25 मई को रिलीज होगी। इस फिल्म में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर डैनी डेन्जोन्गपा लीड रोल में हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्म पागलपंती में दर्शकों को गुदगुदाते हुए सुमित नजर आने वाले हैं। सुमित पेशे से कस्टम ऑफिसर हैं और उनकी तैनाती इंटेलिजेंस ऑफिसर के पद पर मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हैं।
विज्ञापन
रबींद्रनाथ टैगोर की कहानी पर आधारित है 'बायस्कोपवाला'
2 of 4
पेशे से एयर इंटेलिजेंस ऑफिसर हैं सुमित सरकार, मुंबई में सीएसआई एयरपोर्ट पर हैं तैनात
- 2000 सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'बायस्कोपवाला'
विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और भारतीय साहित्य के एकमात्र नोबल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ ठाकुर (रवींद्रनाथ टैगोर) की कहानी काबुलीवाला से प्रेरित कहानी पर फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एडमेकर देब मेडेकर ने 'बायस्कोपवाला' पर फिल्म बनाई है। फिल्म के लीड रोल में डैनी डेन्जोन्गपा हैं जो बायस्कोपवाला बनकर बच्चों को फिल्मी दुनिया की सैर कराते हैं। फिल्म में दिखाया गया कि डैनी बच्चों को फिल्मों की दुनिया की सैर कराते हैं और इसी सफर के दौरान उन्हें प्यारी सी मिनी (छोटी बच्ची) मिलती है। मिनी को फिल्मी दुनिया से प्यार हो जाता है और फिर टैगोर की कहानी की तरह ही इन दोनों में भी दोस्ती हो जाती है। तमाम उतार-चढ़ाव के बीच फिल्म की कहानी लोगों का मनोरंजन करेगी। इस फिल्म के माध्यम से दर्शकों को खूबसूरत रिश्ता बनाने का संदेश दिया जाएगा। यह फिल्म देशभर के 2000 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बायस्कोपवाला में सुमित ने एक वकील का किरदार किया है। इस फिल्म को स्टार फॉक्स स्टूडियो रिलीज कर रहा है। सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले यह फिल्म कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अवार्ड जीत चुकी है।
विज्ञापन
25 को सात देशों में रिलीज होगी कॉमेडी फिल्म 'पागलपंती'
3 of 4
फिल्म पागलपंती के एक सीन में सुमित सरकार
सुमित सरकार की एक और फिल्म 25 मई को रिलीज हो रही है। फिल्म का नाम है पागलपंती। बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर जैकी पटेल की इस फिल्म में सुमित लीड रोल में दिखेंगे। इस फिल्म में सुमित सूजय के रोल में दर्शकों को अपने अभिनय से हंसाएंगे। यह फिल्म हिंदी और गुजराती भाषा में रिलीज होगी। भारत के अलावा छह अन्य देशों के कुछ सिनेमाघरों में यह फिल्म दिखाई जाएगी। सुमित ने बताया कि हाल ही में उन्हें 'अभयदान' और 'डस्टबिन' फिल्मों में एक्टिंग करने का काम मिला है। इसकी शूटिंग जल्द ही मुंबई में शुरू होने वाली है।
10 सितंबर 1967 को कानपुर के कल्याणपुर इलाके में एक बंगाली परिवार में जन्मे सुमित सरकार के सिर से कम उम्र में ही पिता का साया दूर हो गया। पिता के देहांत के बाद 1985 में सुमित ने घर का खर्च चलाने के लिए कस्टम और सेंट्रल एक्साइज की नौकरी ज्वाइन की थी। सुमित ने बताया कि उन्हें बचपन से ही एक्टिंग और म्यूजिक का शौक था। जिसे उन्हें हमेशा बरकरार रखा। नाट्यकर्मी थिएटर ग्रुप ज्वाइन किया और कई हिंदी और बंग्ला प्ले किए। दूसरी ओर कस्टम सर्विस के दौरान कई बार उनका ट्रांसफर अलग-अलग शहरों में होता रहा।