फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्यूबवेल इंजन और ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच शातिर गिरफ्तार; कई जिलों में फैला था नेटवर्क

Sun, 09 Aug 2026 02:59 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: बिल्हौर पुलिस ने ट्यूबवेल के इंजन और ट्रांसफार्मर के पार्ट्स चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के पार्ट्स, मोबाइल फोन और 3280 रुपये बरामद किए हैं। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरोह के खुलासे की जानकारी दी।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर पार्ट्स चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, पांच गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिल्हौर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने किसानों के ट्यूबवेल के इंजनों और ट्रांसफार्मरों के पार्ट्स चोरी करने वाले एक अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित, अंकित, शिवम, राकेश और प्रांशू के रूप में हुई है। इन सभी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

ट्रांसफार्मर पार्ट्स चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, पांच गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

दिन में रेकी, रात में वारदात

डीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि यह गिरोह बेहद शातिराना अंदाज में काम करता था। गिरोह के सदस्य दिन के समय ग्रामीण इलाकों और खेतों के आसपास घूमकर रेकी करते थे और रात के सन्नाटे में ट्यूबवेल के इंजनों व ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाकर उनके कीमती पार्ट्स चोरी कर फरार हो जाते थे।

विज्ञापन

ट्रांसफार्मर पार्ट्स चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, पांच गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

जिलों में कबूली चोरी की वारदातें

कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, कन्नौज और फतेहपुर जिलों में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए पार्ट्स, मोबाइल फोन और 3,280 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें