फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: विकास दुबे के भाई का मकान भी होगा जब्त, गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस करेगी कार्रवाई

Wed, 27 Jul 2022 12:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बिकरू कांड के मुख्य आरोपित विकास दुबे, उसके रिश्तेदारों और सहयोगियों के खिलाफ प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में प्रशासन ने विकास दुबे के भाई के मकान को भी जब्त करने की तैयारी कर ली है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि विकास दुबे की अपराध से कमाई गई रकम से ही इंद्रलोक कॉलोनी वाला मकान बनाया गया है।
विज्ञापन
विकास दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिकरू कांड में मुख्य आरोपी विकास दुबे भले ही मुठभेड़ में दो साल पहले मार दिया गया हो, लेकिन उसके परिवार की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। हाल ही में कानपुर पुलिस ने विकास दुबे की कृष्णानगर इंद्रलोक कॉलोनी के मकान को जब्त किया था।  अब उसी कॉलोनी में रहने वाले उसके भाई दीपक दुबे की संपत्ति को कानपुर पुलिस जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर चुकी है। 

विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया है कि विकास दुबे की अपराध से कमाई गई रकम से ही यह मकान बनाया गया है। गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस कार्रवाई करेगी। चौबेपुर के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 की रात विकास व उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला कर सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। विकास समेत छह बदमाश एनकाउंटर में मारे गए थे और करीब 50 आरोपी जेल में बंद हैं। 

पुलिस अब तक करोड़ों की संपत्ति जब्त कर चुकी है। केस की विवेचना में सामने आया कि विकास दुबे के भाई दीपक दुबे का कृष्णानगर के इंद्रलोक कॉलोनी में मकान है, जिसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। विकास ने अपराध की कमाई से यह मकान बनवाया था। इसलिए पुलिस ने इस मकान का सत्यापन कर कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है। जल्द इस मकान को जब्त करेगी। 
विज्ञापन

दीपक दुबे पर भी आशियाना, कृष्णानगर थाने में केस दर्ज हैं। उसके खिलाफ फर्जीवाड़ा कर सरकारी नंबर की गाड़ी का प्रयोग करने के अलावा अवैध असलहा रखने का केस दर्ज है। एसपी कानपुर आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि विकास दुबे के भाई दीपक दुबे के नाम लखनऊ में एक मकान है। गैंगस्टर एक्ट के तहत उसके जब्तीकरण की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही उसे जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें