पुलिस अब तक करोड़ों की संपत्ति जब्त कर चुकी है। केस की विवेचना में सामने आया कि विकास दुबे के भाई दीपक दुबे का कृष्णानगर के इंद्रलोक कॉलोनी में मकान है, जिसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। विकास ने अपराध की कमाई से यह मकान बनवाया था। इसलिए पुलिस ने इस मकान का सत्यापन कर कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है। जल्द इस मकान को जब्त करेगी।
दीपक दुबे पर भी आशियाना, कृष्णानगर थाने में केस दर्ज हैं। उसके खिलाफ फर्जीवाड़ा कर सरकारी नंबर की गाड़ी का प्रयोग करने के अलावा अवैध असलहा रखने का केस दर्ज है। एसपी कानपुर आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि विकास दुबे के भाई दीपक दुबे के नाम लखनऊ में एक मकान है। गैंगस्टर एक्ट के तहत उसके जब्तीकरण की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही उसे जब्त किया जाएगा।