इनकी संपत्तियां हैं निशाने पर
जयकांत के अलावा उसके जिन रिश्तेदारों की संपत्तियां पुलिस-प्रशासन के निशाने पर हैं। उनमें उसके भाई रजयकांत बाजपेई, अजयकांत बाजपेई, शोभित बाजपेई, अभयकांत बाजपेई के अलावा पत्नी श्वेता बाजपेई, बहन अर्चना और भाभी प्रभा बाजपेई शामिल हैं। पुलिस ने दलील दी थी कि चूंकि इस परिवार के पास आय का पर्याप्त साधन नहीं था, लेकिन परिवार के सदस्यों के नाम काफी संपत्तियां है। इन्हें अपराध के जरिये अर्जित धन की बदौलत खड़ा किया गया है। ऐसे में उन्हें जब्त करना जरूरी है।
ये संपत्तियां हैं जांच की जद में
बी ब्लॉक पनकी स्कीम 40 में श्रीराम एजुकेशन स्कूल के पास पेंट हाउस, बी 855, बी 848, बी 848ए, बी 854, बी 233, बी 256 प्लॉट 722 वर्ग गज, बी 820, बी 825 सी प्लाट, बी 248 बहन अर्चना के नाम, बी 917, बी 869, बी 866, बी 238, बी 239, बी 255, ई 569, ई 482, बी 261, बी 993 क्रिस्टल गेस्ट हाउस, सी 714, एफ 130, एफ 258, एफ 259 और ग्राम दिलीप नगर में जमीन शामिल हैं।