इधर तय समय में आरोपी के कोर्ट में हाजिर न होने पर कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा है। शुक्रवार को कोर्ट ने आरोपी विवेक सिंह की संपत्ति कुर्क करने के लिए नोटिस जारी किया है।
वहीं, कोर्ट का आदेश मिलते ही पुलिस ने भी विवेक सिंह की संपत्तियों का विवरण एकत्रित करना शुरू कर दिया है। इससे की जल्द से जल्द विवेक की संपत्ति को कुर्की की जद में लाया जा सके। बता दें कि विवेक फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी, धमकी समेत अन्य मामलों में फरार चल रहा है।
अलग-अलग थानों में दर्ज हैं कई मुकदमें
बता दें कि विवेक सिंह शातिर किश्म का जालसाज है। उसके खिलाफ नजीराबाद, कोतवाली, स्वरूपनगर व बजरिया थाने में धोखाधड़ी, धमकी, आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी संपत्तियों को चिह्नित कर रही है।