फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: दोषी बजरिया इंस्पेक्टर फिर विवादों में, जय कांत बाजपेई से सांठगांठ, एसआईटी के सामने खुलासा

Tue, 10 Aug 2021 02:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के चर्चित बिकरू कांड में दोषी पाए गए बजरिया इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव एक बार फिर विवादों से घिर गए हैं। गैंगस्टर के केस में फाइनल रिपोर्ट लगाने पर सवाल उठने लगे हैं। मामले की जांच शुरू हो गई है। जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


हैरानी की बात ये है कि बिकरू कांड में दोषी पाए जाने के बावजूद उनकी थानेदारी बरकरार है। अभी भी उन पर कार्रवाई नहीं की गई है।चमनगंज पुलिस ने आदिल, अनवारुल हक और साबिर पर गैंगस्टर लगाया था। जांच बजरिया इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव को सौंपी गई थी।

इंस्पेक्टर राममूर्ति ने जांच के बाद गैंगस्टर के आरोपियों को क्लीन चिट देकर मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। चर्चा ये भी है कि इसमें इंस्पेक्टर ने बाकायदा आरोपियों से सांठगांठ कर खेल किया। अफसरों ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि इंस्पेक्टर राममूर्ति को बिकरू कांड की एसआईटी ने दोषी ठहराया था। आरोप था कि जय कांत बाजपेई व उसके भाइयों से उनकी मिलीभगत थी। तब भी इंस्पेक्टर की थानेदार की कुर्सी बरकरार है। जबकि इसी श्रेणी में दोषी पाए गए लखनऊ के एक इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर थाने का चार्ज वापस ले लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें