फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई के परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज संपत्तियां हाेंगी जब्त

Sat, 30 Jul 2022 08:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जयकांत ने अपनी पत्नी श्वेता दुबे, भाइयों रजयकांत, अभयकांत, शोभित, अजयकांत और भाभी प्रभा के नाम दर्ज संपत्तियों को अपराध की दुनिया से कमाए धन से खड़ा किया। परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज ऐसी 13 संपत्तियां जांच के दायरे में आई हैं।
विज्ञापन
खजांची जयकांत बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिकरू कांड के मुख्य अभियुक्त रहे विकास दुबे के खजांची जयकांत बाजपेई की कई नई संपत्तियों की तलाश शुरू हो गई है। एसडीएम सदर अनुराज जैन ने इस संबंध में सचिव कानपुर विकास प्राधिकरण, अपर नगर आयुक्त, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी और सहायक महानिरीक्षक स्टांप को संपत्तियों के मालिक, खरीदने-बेचने, खरीदे जाने की तारीखी, वर्तमान मूल्य और वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


जांच अधिकारियों का मानना है कि जयकांत ने अपनी पत्नी श्वेता दुबे, भाइयों रजयकांत, अभयकांत, शोभित, अजयकांत और भाभी प्रभा के नाम दर्ज संपत्तियों को अपराध की दुनिया से कमाए धन से खड़ा किया। परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज ऐसी 13 संपत्तियां जांच के दायरे में आई हैं।
विज्ञापन

इनकी सूची भी विभागों को भेजी गई है ताकि उनकी वर्तमान कीमत के साथ वर्तमान मालिक और उसे बेचने वालों की जानकारी जुटाई जा सके। इस जानकारी के बाद संपत्तियों को जब्त करने की कवायद शुरू की जाएगी। चूंकि अब तक की जांच से यह साफ हो चुका है कि जयकांत और उसके परिवार के सदस्यों के पास आय का कोई भी इतना बड़ा कानूनी साधन नहीं था जिससे उसने करोड़ों रुपये की संपत्ति खरीद सके। ऐसे में यह तय है कि इन संपत्तियों को जब्त ही किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें